मन की बात के 23 करोड़ नियमित श्रोता, 96 प्रतिशत जनता इस लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम से परिचित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात से लगभग छियानवे प्रतिशत जनता परिचित है। यह कार्यक्रम 100 करोड़ लोगों तक पहुंच गया है जो जागरूक हैं और कम से कम एक बार इस कार्यक्रम को सुन चुके हैं। ये आंकड़े प्रसार भारती द्वारा कराए गए और भारतीय प्रबंधन संस्थान, रोहतक द्वारा किए गए एक विस्तृत अध्ययन में सामने आए।

इस अध्ययन के निष्कर्षों को प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी और आईआईएम रोहतक के निदेशक धीरज पी. शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में सामने रखा। इस अध्ययन के निष्कर्षों के बारे में जानकारी देते हुए,  शर्मा ने कहा कि 23 करोड़ लोग नियमित रूप से इस कार्यक्रम को सुनते हैं जबकि 41 करोड़ अन्य लोग बीच-बीच में इस कार्यक्रम सुनते रहते हैं जिनके इस कार्यक्रम के नियमित श्रोता बनने की पर्याप्त संभावना है।

यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री के इस रेडियो प्रसारण की लोकप्रियता के पीछे के कारणों की पड़ताल करती है और उन सबसे पसंदीदा विशेषताओं को सूचीबद्ध करती है जो लोगों को इस प्रसारण से जोड़ती हैं।

एक शक्तिशाली और निर्णायक नेतृत्व द्वारा श्रोताओं के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बनाने के इरादे से बोलने को इस कार्यक्रम से जुड़ने के कारण के रूप में चिन्हित किया गया है। इस देश की जनता ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञानी और सहानुभूतिपूर्ण एवं संवेदनशील दृष्टिकोण रखने वाले नेता होने का श्रेय दिया है। नागरिकों के साथ सीधे जुड़ाव और मार्गदर्शन को भी इस कार्यक्रम द्वारा स्थापित किए गए भरोसे के कारण के रूप में चिन्हित किया गया है। 

ये भी पढ़ें : पिंडली की चोट के कारण मैड्रिड ओपन से हटी ओंस जाबूर 

संबंधित समाचार