UP Board Result 2023: सुलतानपुर की श्रेयशी को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान, बनी जिला Top 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाईस्कूल में 97.67 प्रतिशत अंक पाकर किया जिला टाॅप 

सुलतानपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के वार्षिक परीक्षा का परिणाम मंगलवार की दोपहर बाद जारी किया गया तो मेधावी उछल पड़े। हाईस्कूल के प्रदेश की सूची में जिले के राज मांटेसरी इंटर काॅलेज सेमरी बाजार जयसिंहपुर की छात्रा श्रेयशी सिंह को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल हुआ। श्रेयशी ने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किया है। 

श्रेयशी के पिता अंबेडकरनगर जिले के बनगांव भीटी के निवासी अभय नारायण सिंह जूनियर हाईस्कूल चंदापुर भीटी अंबेडकर नगर में शिक्षक है। माता सोनी सिंह गृहिणी है। दो भाई बहन में बड़ी श्रेयशी ने बताया कि उसने बिना कोचिंग ट्यूशन के यह अंक हासिल किया है। ग्रामीणांचल के इस स्कूल के शिक्षकों और परिवार को अपनी उपलब्धि का श्रेय देने वाली श्रेयशी सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहती है। 

जिले में इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 43586 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें 39162 उत्तीर्ण हुए हैं। जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.85 के साथ प्रदेश में 41वां स्थान है। वहीं, इंटरमीडिएट में 79.05 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ प्रदेश में 28वां स्थान हासिल हुआ है। 

ये भी पढ़ें - UP Board Result 2023: बोर्ड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को CM योगी ने दी बधाई, होंगे सम्मानित
   

संबंधित समाचार