UP Board Result 2023 : हाईस्कूल में अंशिका, इंटर में प्रतीक्षा व अर्चिता सिटी टॉपर, यहां देखें- टॉपर्स की लिस्ट
UP Board Result 2023 कानपुर में हाईस्कूल में अंशिका, इंटर में प्रतीक्षा व अर्चिता ने सिटी टॉप किया।
UP Board Result 2023 मंगलवार की दोपहर यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के परिणाम घोषित हुए। शहर में हाईस्कूल में अंशिका, इंटर में प्रतीक्षा व अर्चिता सिटी टॉपर रहीं। हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन सूची में 83 और इंटर में 43 मेधावी शामिल।
कानपुर, अमृत विचार। UP Board Result 2023 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार को दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए। हाईस्कूल में महर्षि दयानंद बाबूलाल इंटर कॉलेज की अंशिका दीक्षित ने सिटी टॉप किया है। उनके 97.33 प्रतिशंत अंक आए हैं। अंशिका की प्रदेश भर में पांचवीं रैंक आई है। इंटर में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की प्रतीक्षा सचान और शिवाजी इंटर कॉलेज की अर्चिता वर्मा के शहर में सबसे अधिक नंबर आए हैं।
दोनों के 96.20 अंक हासिल किए। प्रतीक्षा और अर्चिता की यूपी में सातवीं रैंक आई है। मेधावियों को उनके माता पिता और शिक्षकों ने ढेरों आशीर्वाद दिए। स्कूल और इंटर कॉलेजों में ढोल पर छात्र-छात्राएं जमकर नाचे। मिठाइयां बांटी गई। हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन सूची में 83 और इंटर में 43 मेधावी शामिल हैं।

हाईस्कूल में मेधावियों का जलवा
हाईस्कूल में महर्षि दयानंद बाबूलाल इंटर कॉलेज के अंकुश ने 97.17 फीसद अंकों के साथ यूपी में छठवां स्थान हासिल किया। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के आदर्श मोहन, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के अनुपम पाल और पारितोष इंटर कॉलेज के आयुष पांडेय की सातवीं रैंक आई है। तीनों के 97 अंक आए हैं। महर्षि दयानंद बाबूलाल इंटर कॉलेज के शुभ सचान और बाल उद्यान इंटर कॉलेज के अंश प्रताप सिंह 96.83 अंक के साथ आठवीं रैंक हासिल की। शहर के 12 मेधावियों ने प्रदेश भर मेंनौवें स्थान पर कब्जा जमाया।
इसमें बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के अभय प्रताप सिंह कुशवाहा, अक्षय शुक्ला, दक्ष कटियार, महर्षि दयानंद बाबूलाल इंटर कॉलेज के अभिषेक सैनी, अंकुर गुप्ता, वेदांत द्विवेदी, यश शुक्ला, अंशिका उत्तम, जाह्नवी गुप्ता, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन से अंकित झा, पंडित गुरु प्रसाद गया प्रसाद इंटर कॉलेज से प्रियांशु यादव, अनुभव इंटर कॉलेज से दरवेश शामिल हैं। सभी के 96.67 अंक आए हैं। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के हर्ष सचान, महर्षि दयानंद बाबूलाल इंटर कॉलेज के अंश पटेल, प्रियांश सिंह, स्वर्णिम, अंशिका सिंह, भूमिका, देव्यांशी, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन की जीविका श्रीवास्तव, शिवाजी इंटर कॉलेज की अदिति द्विवेदी, एबीएस इंटर कॉलेज की दीपिका सचान, अनुभव इंटर कॉलेज के ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और नितिन पटेल ने यूपी में दसवीं रैंक पर कब्जा जमाया। सभी ने 96.50 अंक हासिल किए।
इंटर में होनहारों ने लहराया परचम
इंटर में होनहारों ने शहर के साथ प्रदेश में भी कामयाबी का परचम लहराया है। विद्या निकेतन एजुकेशन सेंटर की दिव्यां सिंह पंडित गुरु प्रसाद गया प्रसाद इंटर कॉलेज की काव्या उत्तम की सूबे में आठवीं रैंक आई है। दोनों के 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। कुमारी उद्यान गर्ल्स इंटर कॉलेज की कशिश गुप्ता, महर्षि दयानंद बाबूलाल इंटर कॉलेज के हर्षित सिंह, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन के अनिमेष गुप्ता, एलटीआरएन इंटर कॉलेज के आशीष ने 95.80 फीसद अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया। जनपद से प्रदेश भर की टॉप टेन सूची में भारतीय एसएस इंटर कॉलेज के आकाश, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन के आदर्श सिंह व ज्ञानेंद्र सिंह, डीएसएन आर्या इंटर कॉलेज की रानी, शिवाजी इंटर कॉलेज की प्रगति पाल, पारितोष इंटर कॉलेज के उत्तम सिंह सेंगर का नाम शामिल हैं। इनके 95.60 अंक आए हैं।
