UP Board Result 2023 : हाईस्कूल की अनामिका ने UP में पाई 7वीं रैंक, बोलीं- सफलता का श्रेय मेरे ससुरालीजनों को
औरैया की अनामिका ने यूपी में सातवीं रैंक पाई।
औरैया की अनामिका ने यूपी में सातवीं रैंक पाई। वहीं, इंटरमीडिएट की सुरभि ने भी जिला टॉप किया।
औरैया, अमृत विचार। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक बार फिर से बेटियों ने परचम लहराया है। जिले के बिधूना तहसील के सीएमएस इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा अनामिका ने यूपी में सातवीं रैंक पाई है। इन्होंने 600 अंकों में से 582 अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं, इंटरमीडिएट की सुरभि ने जिला टॉप किया है। इन्होंने 96.20 प्रतिशत अंक पाकर नाम रोशन किया है।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम दोपहर डेढ़ बजे जारी किया गया। परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राएं सुबह से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही रिजल्ट आया तो एक बार फिर से औरैया की बेटियों ने नाम रोशन किया। बिधूना के भटौली स्थित सीएमएस इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा अनामिका ने 97 प्रतिशत अंक पाकर यूपी में 7वीं रैंक पाई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ससुरालीजनों के दिया है।

उनका कहना है कि शिक्षा के महत्व को देखते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। सास तारा देवी का कहना है कि आज के दौर में शिक्षा का बहुत महत्व है। वह बहू और बेटी में कोई अंतर नहीं समझती हैं। इसलिए उन्होंने अनामिका को अपनी बेटी समझकर पढ़ाया और आज उनकी पुत्रवधू ने प्रदेश में सातवीं रैंक पाकर उन्हें गौरवाविंत किया है। वहीं, दिबियापुर के सेंट सांई नाथ इंटर कॉलेज की 12वीं की सुरभि ने 96.20 अंक पाकर जिले में पहला स्थान पाया है।
हाईस्कूल के टॉप – 5 परीक्षार्थी :
छात्र/छात्रा नाम स्कूल का नाम अंक प्रतिशत
अनामिका सीएमएस इंटर कॉलेज, बिधूना 582 97
अनुषा गुप्ता चौ. वि. सिंह भा. बालिका इंटर कॉलेज, औरैया 578 96.33
अंश पाठक एसबी एम इंटर कॉलेज दिबियापुर 578 96.33
नंदनी स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार 576 96.00
अदिति एसबीएम इंटर कॉलेज दिबियापुर 571 95.17
इंटरमीडिएट के टॉप – 5 परीक्षार्थी :
छात्र/छात्रा नाम स्कूल का नाम अंक प्रतिशत
सुरभि सेंट साईंनाथ इंटर कॉलेज दिबियापुर 481 96.20
आकांक्षा पं. गयादीन इंटर कॉलेज, उमरैन 479 95.80
दीक्षा यादव निशा चिल्ड्रेन एकेडमी इंटर कॉलेज बेला 477 95.40
काव्याजंलि सिंह चौ. वि. सिंह भा. बालिका इंटर कॉलेज 474 94.80
अमन शुक्ला गोपाल इंटर कॉलेज, औरैया 473 94.60
