जन्मभूमि पथ निर्माण समय से कैसे होगा पूरा, ठेकेदार दें कार्ययोजना : कमिश्नर
अयोध्या, अमृत विचार। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने श्री रामजन्म भूमि को जोड़ने वाले निर्माणाधीन जन्मभूमि पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्थर ढलाई एवं कटाई के कार्य का निरीक्षण किया व प्रगति धीमी होने पर असंतोष व्यक्त किया।
कमिश्नर ने कहा कि अधिक पत्थर की ढलाई एवं कटाई करने वाले कारीगरों को लगाकर कार्य को तीव्र गति से करें। उन्होंने सम्बंधित ठेकेदार से कार्यो को समय से कैसे पूरा करेंगे इसकी कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। स्ट्रीट लाइट के अत्याधुनिक खंभों को देखा तथा कहा कि खंभे एक सीधी रेखा में लम्बवत स्पिलिट लेबल से चेक करके ही इंस्टाल किये जाए। जिससे देखने में समरूपता लगें। उन्होंने इंस्टाल किये गये प्रत्येक पोलों तक जाकर उनकी गहनता से जांच की तथा जो भी कमियां थी उन्हें दूर करने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी सहित कार्यदायी संस्था के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अयोध्या धाम के कार्यों की हुई समीक्षा
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में अयोध्या धाम में निर्माणाधीन विभिन्न पथों के प्रगति की समीक्षा की गयी। कमिश्नर ने कहा कि निर्माणाधीन पथ पर जो भी मलबा आदि है उसे अभियान चलाकर दो दिन के अंदर हटवाया जाए। निर्माण में जो भी बधाये है उन्हें जल्द से जल्द हटवाया जाए। मण्डलायुक्त ने कहा कि पथ के कैरेज-वे में जो पेड़ आ रहे उन्हें ही केवल हटाया जाए। नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, प्राधिकरण सचिव सत्येन्द्र सिंह मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - Ayodhya Twin Tower : बिल्डिंग बनकर लगभग तैयार, सीएम योगी ने की थी घोषणा
