गदरपुर: पेशकार पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। तहसीलदार के पेशकार पर दाखिल खारिज की फाइल को पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। बुक्सा जनजाति के एक परिवार ने एसडीएम (प्रशिक्षु आईएएस) अनामिका से मुलाकात कर पेशकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मंगलवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने एसडीएम से मुलाकात की। कहा कि ग्राम नंदपुर निवासी सूरजभान पुत्र आनंद से 1 दिन पूर्व तहसीलदार के पेशकार मयंक नैनवाल ने दाखिल खारिज की फाइल को पास कराने के नाम पर 15000 रुपये की मांग की थी।

आरोप है कि लेखपाल मयंक ने नगर के एक प्रतिष्ठित दंत रोग विशेषज्ञ की भी दाखिल खारिज की फाइल को काफी समय से रोक रखा है। उन्होंने कहा कि एक इस संबंध में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत से भी वार्ता की थी। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह, शराफत अली मंसूरी, अजय गाबा, राजू बाठला, नंदन सिंह, सोमल सिंह आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार