UP Board Result 2023: माता-पिता को खोने के बाद भी निखिल का हौसला रहा कायम, UP में हासिल की 6th रैंक  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। अपनी धुन के पक्के निखिल ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में छठा स्थान पाया है। निखिल उन परिस्थितियों से होकर गुजरा जिनसे गुजरने के बाद लोग हिम्मत तोड़ देते हैं। मल्लावां कस्बे के पूरनमऊ गांव में रहने वाले निखिल रामलाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। 17 वर्षीय निखिल के पिता की दो साल पहले एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। मां का साया वर्ष 2008 में ही उठ गया था। इस विषम परिस्थितियों के बाद भी हौसला टूटा नहीं। 

वह अपने स्वर्गीय पिता के सपने को पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहा है। उसके माता-पिता उसे डाक्टर बनाना चाहते थे। विद्यालय की पढ़ाई के अलावा वह पांच-छह घंटे नियमित पढ़ाई करता है। निखिल ने बताया कि माता-पिता की कमी उसके ताऊ, चाचा व अन्य परिजन कभी महसूस नहीं होने देते हैं। विद्यालय परिवार भी उसकी मेहनत और हौसला देखकर निखिल का पूरा सहयोग करता है। अपनी सफलता का श्रेय वह परिजनों और विद्यालय के गुरुजनों को देता है। जब निखिल के प्रदेश में छठा स्थान मिलने की सूचना उसके परिजनों को हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रह गया। 

ये भी पढ़ें - UP Board Result 2023: इंटरमीडिएट के छात्र प्रखर ने यूपी में 9वां, ललित ने 10वां स्थान पाया, खुशी से झूम उठे परिजन
  

संबंधित समाचार