मुरादाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलारी/मुरादाबाद, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर कलां स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

मंगलवार अपराह्न तीन बजे गांव समसोई थाना बहजोई जिला संभल निवासी जावेद पत्नी मुमताज और एक वर्षीय पुत्र रोहान के साथ अपने साढ़ू रसीद निवासी रवाना तहसील शाहाबाद के यहां से ईद मिलकर घर जा रहा था। जैसे ही वह धर्मपुर के पास पहुंचा तो पीछे से अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठी मुमताज और एक वर्षीय पुत्र रोहान गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतिका के ननदोई वसीम ने बताया कि जावेद अपने परिवार के साथ दिल्ली के वेलकम में रहते हैं। वह जींस पैंट की सिलाई का कार्य करते हैं। वह ईद की छुट्टी मनाने अपने गांव आए हुए थे और अपने साडू से ईद की मुलाकात करने के बाद उनके गांव रबाना से वापस लौट रहे थे कि हादसा हो गया।

ये भी पढे़ं- नगर निकाय चुनाव: सात दिन में मतदाताओं की चुप्पी का सातवां फाटक तोड़ने की चुनौती

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव