बदायूं: बेटियों ने मारी बाजी, उत्तीर्ण प्रतिशत में छात्रों से आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाईस्कूल में 94.50 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 88.30 प्रतिशत छात्राएं पास

बदायूं, अमृत विचार। बेटियां हर क्षेत्र में बेटों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वह किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। ट्रेन से लेकर हवाई जहाज तक चला रही हैं। ज्यादातर परीक्षाओं में बेटियां ही आगे रहती हैं। सत्र 2022-23 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में भी बेटियां बेटों से आगे रही हैं। हाईस्कूल में 94.50 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 88.30 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं जबकि हाईस्कूल में 86.95 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 70.47 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

पिछले सत्र 2021-22 में हाईस्कूल में 90.12 प्रतिशत छात्राएं और 82.84 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। इंटरमीडिएट में 90.12 प्रतिशत छात्राएं और 81.55 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस बार हाईस्कूल में पास होने वाली छात्राओं का प्रतिशत बढ़ा है जबकि इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत घटा है।

इस बार हाईस्कूल के छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है जबकि इंटरमीडिएट की प्रतिशतता घटी है। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 13 हजार 926 छात्राएं सम्मलित हुई थीं। जिनमें से 13 हजार 160 छात्राएं पास हो गईं। वहीं 20 हजार 889 छात्र सम्मलित हुए जिनमें 18 हजार 164 छात्र पास हुए हैं।

ऐसी ही स्थिति इंटरमीडिएट में रही है। 17 हजार 513 छात्र परीक्षा में सम्मलित हुए थे। जिसमें से 12 हजार 341 छात्र पास हो गए। वहीं कुछ उत्तीर्ण प्रतिशत की बात करें तो पिछले सत्र में हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.65 रहा था7 जो इस बात बढ़ा है। वर्तमान सत्र में 89.97 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। वहीं इंटरमीडिएट में पिछले वर्ष 84.87 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थी जबकि इस बार 77.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।

यह भी पढ़ें- बदायूं: महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, मचा कोहराम

संबंधित समाचार