कोविड संक्रमित मामले 61 हजार से ज्यादा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के नौ हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 61 हजार से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 9629 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं।

इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 61013 हो गयी है और संक्रमण दर 5.38 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 11967 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.67 प्रतिशत है। इसी अवधि में 179031 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 5407 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : पंजाब सरकार ने 27 अप्रैल को अवकाश घोषित किया, श्रद्धांजलि देने के लिए लगी कतारें 

संबंधित समाचार