Haldwani News: एसटीएच में एमआरआई के लिए पहुंची नाइट्रोजन, हीलियम का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में नई एमआरआई मशीन की सफाई के लिए बुधवार को नाइट्रोजन गैस पहुंच गई, लेकिन हीलियम चार्जिंग अभी तक नहीं पहुंचा है। जिससे मशीन को शुरू करने में देरी हो रही है।

बता दें कि एसटीएच में 6 जनवरी 2023 से एमआरआई सेवा ठप हो गई थी। जिसके बाद से नई एमआरआई मशीन लगाने का काम शुरू हो गया था। कंपनी का दावा था कि मार्च माह में काम पूरा कर मशीन को चालू कर देगी, लेकिन वर्तमान में हीलियम चार्जिंग न होने के कारण काम अधर में लटका पड़ा है। 

बुधवार को कंपनी की ओर से नाइट्रोजन गैस कैप्सूल यहां भेजा गया है। जिससे मशीन को ठंडा करने वाले उपकरणों की सफाई हो सके। कंपनी कर्मियों के अनुसार नाइट्रोजन से सफाई के बाद मशीन में हीलियम भरने का काम होगा। उन्होंने बताया कि ट्रक मुंबई से हीलियम लेकर निकल चुका है। गुरुवार तक हल्द्वानी पहुंच जायेगा। 

यह भी पढ़ें- Kichcha News: एक लाख रुपये से भरा बैग पुलिस ने बरामद कर युवक को सौंपा 

संबंधित समाचार