Haldwani News: STH के सर्जरी विभाग को जल्द मिलेगा 20 बेड का आईसीयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल के सर्जरी विभाग को जल्द ही 20 बेड का आईसीयू मिल जाएगा। जिससे अस्पताल में आईसीयू की कमी काफी हद तक कम हो जायेगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया है।

एसटीएच में सर्जरी विभाग के लिए 20 बेड का आईसीयू तैयार है। जिसे बने लगभग 4 माह हो चुके हैं। कुछ खामियों के कारण यह अभी तक विभाग को हस्तांतरित नहीं हो पाया था। लेकिन अब इसे विभाग को सौंपने की तैयारी चल रही है। 

इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने सर्जरी, रेडियोलॉजी और एनेस्थिसिया विभाग के चिकित्सकों की एक कमेटी बनाई है। जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को देगी। इसके बाद आईसीयू को सर्जरी विभाग के हवाले कर दिया जायेगा। 

प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि 20 बेड का अतिरिक्त आईसीयू मिलने से अस्पताल में लगभग 120 आईसीयू बेड हो जायेंगे। जिसका लाभ आने वाले गंभीर मरीजों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Haldwani News: नहीं थम रहे कोविड केस, जिले में मिले 28 पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 66 

संबंधित समाचार