Haldwani News: शहर में AC व कूलर की बढ़ी डिमांड, बिजली की आपूर्ति में पांच मिलियन यूनिट का इजाफा
हल्द्वानी, अमृत विचार। गर्मी के सीजन में बिजली की मांग बढ़ने से खपत में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शहर में अभी तक बिजली की खपत 20 मिलियन यूनिट तक थी। लेकिन बीते दिनों ही गर्मी में इजाफा होने के चलते खपत 25 मिलियन यूनिट तक बढ़ गई है।
गर्मी का तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली खपत में भी इजाफा हो गया है। गर्मियों के सीजन में एयर कंडीशन, कूलर का उपयोग अधिक होने से बिजली की मांग अधिक होती है। जिसके चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी पटरी से उतर जाती है। कई बार दिन में घंटों कटौती का दौर भी शुरू हो जाता है। इन सब के बीच बिजली की खपत अधिक होने के चलते शहर के इलाकों में बिजली आपूर्ति की समस्या भी खड़ी हो जाती है।
इनमें राजपुरा, इंदिरानगर, बनफूलपुरा समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति तय रोस्टर के मुताबिक पूरी नहीं मिल पाती है। इसी क्रम में ऊर्जा निगम की ओर से 5 मिलियन यूनिट अतरिक्त बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। जिसके चलते कटौती की समस्या से लोगों को निजात मिल सके।
उधर, ईई डीडी पागंती ने बताया कि गर्मियों के सीजन में बिजली की खपत अधिक रहती है, जिससे कई बार बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहला रखना किसी चुनौती से कम नहीं रहती है। खपत के चलते 5 मिलियन यूनिट तक बिजली आपूर्ति में इजाफा किया गया है।
यह भी पढ़ें- Haldwani News: दीदी को फोन कर भाई बोला- दीदी मैंने जहर खा लिया... आखिर क्यों कहा ऐसा, जानें पूरा मामला
