Haldwani News: दीदी को फोन कर भाई बोला- दीदी मैंने जहर खा लिया... आखिर क्यों कहा ऐसा, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बढ़ते आर्थिक बोझ से परेशान एक युवक ने बुधवार रात जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के बाद उसने बड़ी बहन को फोन कर कहा कि मैंने जहर खा लिया है। इस खबर से परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले विनोद तिवारी (43) पुत्र महेश चंद्र घर के पास स्थित परचून की दुकान चलाते थे। घर में वह बड़े भाई कैलाश, बहन खष्ठी व उनकी बेटी के साथ रहते थे। विनोद के कुल 2 भाई व 5 बहनें हैं। बताया जाता है कि बड़े भाई कैलाश ह्रदय रोग से पीड़ित हैं और दिल्ली एम्स से उनका इलाज चल रहा है। 

कुछ दिन पूर्व चिकित्सकों ने उन्हें स्टंट डलवाने की सलाह दी थी। इधर, साथ रह रही बहन खष्टी भी बीमारी के चलते सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती है। कल सुबह करीब 9 बजे विनोद की बड़े भाई कैलाश से फोन पर बात हुई। दोपहर उन्होंने बीमार बहन का सिटी स्कैन कराया था। रात वह घर पहुंचे और फिर जहर खा लिया।

करीब दो घंटे बाद उन्होंने मुखानी में रहने वाली बड़ी बहन भगवती को फोन किया और कहा 'मैंने जहर खा लिया है', यह सुनते ही भगवती फौरन घर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा विनोद ने ही खोला, लेकिन दरवाजा खोलते ही वह बहन के सामने ही जमीन पर गिर पड़े। 

भगवती ने आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर बड़े भाई कैलाश भी दिल्ली से हल्द्वानी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि विनोद पर परिवार को बोझ था और संभवत: बढ़ते आर्थिक बोझ की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। 

यह भी पढ़ें- Khatima News: किसानों ने एसडीएम से की गेहूं की रकम दिलाने की मांग, व्यापारी पर घटतौली कर लाखों रुपये की चपत लगाने का है आरोप

संबंधित समाचार