संभल: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निकाय चुनाव में अवैध शस्त्रों की खपत करने के लिए चला रहा था फैक्ट्री, पुलिस ने 14 अवैध शस्त्र और उन्हें बनाने के उपकरण किए बरामद

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व जानकारी देते एसपी चक्रेश मिश्रा।

संभल/चंदौसी, अमृत विचार। बनियाठेर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 14 बने व अधबने तमंचे व इन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी ने खुलासा करते हुए दावा किया कि निकाय चुनाव में गड़बड़ी करने को लेकर अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर व कानून व्यवस्था को सही करने को लेकर बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बनियाठेर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नरौली के जंगल में एक व्यक्ति अवैध शस्त्र फैक्ट्री चला रहा है।

प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल घेराबंदी करते हुए झंडे वाले बाग के पास नहर की पुलिया की बाई तरफ खंडहर पर पहुंचा। यहां एक व्यक्ति अवैध शस्त्र बना रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जुबेर उर्फ चाइना काजी टोला कस्बा नरौली थाना बनियाठेर बताया। पुलिस ने मौके से छह बने और आठ अधबने तमंचे, 10 कारतूस तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें:- यूक्रेन पर चीन की अस्पष्टता पर पश्चिमी गुस्सा, कीव के समर्थन पर यूरोपीय संघ में बढ़ते विभाजन को छिपा नहीं सकता

संबंधित समाचार