नगर पंचायतों में 22 घंटे मिलेगी बिजली : सूर्य प्रताप शाही
कृषि मंत्री ने नगर पंचायत कामख्या धाम, सुचित्तागंज व नपा रुदौली में किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
मवई/ अयोध्या, अमृत विचार। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को ताबड़तोड़ चार निकायों में सभाएं कर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही वहां के प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की।
नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के सैदपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायतों में भी अब 22 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव के साथ माता के दर्शन भी किए। विधायक राम चंद्र यादव ने कहा कि कामाख्या धाम क्षेत्र में पहले सड़कों पर कीचड़ रहता था।भाजपा की सरकार में सड़कों का जाल बिछा हुआ है।
आदर्श नगर पालिका परिषद रुदौली में कार्यकर्ता सम्मेलन को भी शाही ने संबोधित किया। अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज में शाही ने कहा किसी भी चुनाव को ना पार्टी लड़ती है ना ही प्रत्याशी। चुनाव कार्यकर्ता लड़ते हैं और जीत दिलाते हैं हमें कठिन परिश्रम से घबराना नहीं है।
ये भी पढ़ें - नगर पालिका परिषद सुलतानपुर : तीन ने वापिस लिया नामांकन, अब 10 उम्मीदवारों में लड़ाई
