हल्द्वानी: बीते साल अप्रैल की तुलना में गौला के जलस्तर में आई 49 क्यूसेक की गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला के जलस्तर में पिछले साल अप्रैल माह की तुलना में 49 क्यूसेक की गिरावट की दर्ज की गई है।  सिंचाई विभाग के एई एनसी पांडे ने बताया कि रविवार को गौला का जलस्तर 106 क्यूसेक दर्ज किया गया जबकि बीते साल अप्रैल माह में 155 क्यूसेक दर्ज किया गया था। गर्मी बढ़ने के साथ ही और गिरावट होने की आशंका है। गौला के जलस्तर में प्रत्येक साल गिरावट दर्ज की जा रही है। गर्मी बढ़ने के साथ लोगों की जरूरतें बढ़ते जा रही हैं लेकिन आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो रही है।

जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि शीशमहल फिल्टर प्लांट को गौला नदी से 34.5 एमएलडी पानी और शीतलाहाट फिल्टर प्लांट को 3.5 एमएलडी पानी उपलब्ध होता है। उन्होंने बताया कि शहर के लालडांठ, ऊंचापुल और कुसुमखेड़ा को गौला नदी से डायरेक्ट पानी की आपूर्ति की जाती है जबकि अन्य क्षेत्रों को ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है।

शहर में वर्तमान में 40 ओवरहेड टैंक हैं जिनमें रोजाना 32 मीट्रिक लीटर पानी की आपूर्ति ट्यूबवेल से होती है और 38 मीट्रिक लीटर पानी की आपूर्ति गौला नदी के फिल्टर प्लांट से होती है। शहर में ट्यूबवेल की संख्या 87 है। सहायक अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि शहर में वर्तमान में 70 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है जबकि जरूरत 82 एमएलडी से अधिक की है।

संबंधित समाचार