बरेली: मतभेद भुलाकर कार्यकर्ता जीजान से चुनाव जिताने में जुटें
बरेली, अमृत विचार। मेयर समेत नगर निगम की पार्षद सीटें जीतने के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। गुरुवार को मिनी बाईपास स्थित एक रिसॉर्ट में कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि मतभेद भुलाकर जीजान से चुनाव जिताने में जुटें।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता बीएल वर्मा ने कहा कि चुनाव में बहुत से कार्यकर्ता टिकट मांगते हैं, लेकिन मिलता किसी एक को ही है। अब कार्यकर्ता पुराने मतभेद भुलाकर मेयर और पार्षदों की सीटें जिताने का कार्य करें। भाजपा को नगर निगम का चुनाव हर हाल में जीतना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही है। अब शहर की सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन वाली सरकार बनानी है। वनमंत्री डॉ अरुण कुमार, विधायक संजीव संजीव अग्रवाल ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीमों को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने को कहा।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा, चुनाव संयोजक अधीर सक्सेना, डा. उमेश गौतम, रामगोपाल मिश्रा, अनिल कुमार एडवोकेट, डा. विनोद पागरानी, गुलशन आनंद, डा सीपीएस चौहान, मनोज थपलियाल, डा अनिल शर्मा, विष्णु शर्मा, प्रतेश पांडे, तृप्ति गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, योगेश बंटी, निर्भय गुर्जर, अजय प्रताप सिंह, अमित उपाध्याय, गुरप्रीत सिंह आदि।
बागियों को भाजपा ने मनाया, वार्ड प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए
भाजपा के चुनाव संयोजक अधीर सक्सेना ने बताया कि भाजपा के निर्दलीय प्रत्याशी संजीव कुमार शर्मा दद्दा ने वार्ड 48, वार्ड 65 से संजीव कटियार, वार्ड 65 से रवि पटेल , वार्ड 49 से पूनम गौतम सहित अन्य कई नाराज निवर्तमान पार्षदों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने नाम वापस लिए हैं। इनका मंच पर माला पहनाकर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने स्वागत किया।
ये भी पढे़ं- बरेली: निकाय चुनाव में 217 ने छोड़ा मैदान...अब 2459 के बीच होगा घमासान
