देहरादून: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के बहाने अकाउंट से उड़ाए 88 हजार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मैक्स अस्पताल के डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के नाम पर साइबर ठगों ने महिला के खाते से 88 हजार रुपये उड़ा लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया कि सरिता सिंह निवासी ग्रीन विलेज, शिव गंगा एन्क्लेव, डांडा लखौंड ने 12 अप्रैल को मैक्स अस्पताल के डॉक्टर योगेश यादव का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर सर्च किया।

वहां मिले नंबर पर कॉल की। बात हुई तो 13 अप्रैल को 11:30 बजे का अपॉइंटमेंट देने को कहा गया। डॉक्टर की फीस ऑनलाइन जमा करने के लिए उनके फोन पर ऑनलाइन एक्सेस एप डाउनलोड कराई। एक्सेस लेकर 101 रुपये का पेमेंट कराया। इसके कुछ घंटे बाद उनके बैंक खाते 88 हजार रुपये कट गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार