हल्द्वानी: चोर पकड़ने गई पुलिस के हाथ लगा तस्कर, मिली 2 लाख रुपए की स्मैक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरी के मामले में वांछित चल रहे चोरों की तलाश में निकली पुलिस के हत्थे एक शातिर स्मैक तस्कर लग गया। आरोपी के पास से पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कार्रवाई को मुखानी पुलिस और एसओजी ने मिलकर अंजाम दिया। एसएसपी ने टीम ढाई हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। 
 

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मुखानी पुलिस को सूचना मिली थी कि लम्बे समय से फरार दो वारंटी मुखानी में घूम रहे हैं। दोनों चोरी के खिलाफ चोरी के मामले में वारंट जारी किया गया था। वारंटी तो हाथ नहीं लगे, लेकिन इसी दरम्यान खबर मिली कि इलाके में एक स्मैक तस्कर सक्रिय है। जानकारी मिलते ही एसओजी और पुलिस टीम ने चौसाल रोड पहुंच गई। टीम को देखते ही एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।

जिसे दबोच लिया गया। आरोपी ने एक प्लास्टिक का पैकेट जंगल में फेंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने छीन लिया और जब तलाशी ली तो उसके अंदर से 102 ग्राम स्मैक मिली। जिसकी कीमत 2 लाख रुपए से अधिक बतायी जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय नेगी निवासी चौखुटिया अल्मोड़ा बताया। बताया कि वह ईएनटी अस्पताल के पास किराए के कमरे में रहता है। वह स्मैक पीने के लिए जंगल आया था।

बताया कि वह हल्द्वानी के ही एक व्यक्ति से थोक में स्मैक खरीदकर लोगों को फुटकर में बेचता है। 200 रुपये में उसे 50 रुपये कमीशन मिलता है। पुलिस टीम में लामाचौड़ चौकी प्रभारी कमित जोशी, का. अनीस अहमद, शंकर सिंह, अमीर चन्द, भानू प्रताप, दिनेश नगरकोटी थे।

संबंधित समाचार