Haldwani News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... दो दिन चलेगी ढाई घंटे की देरी से Bagh Express
हल्द्वानी, अमृत विचार। बाघ एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से हावड़ा तक जाने वाली बाघ एक्सप्रेस शुक्रवार व शनिवार को ढाई घंटे की देरी से चलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, काठगोदाम रेलवे स्टेशन से बाघ एक्सप्रेस रात को 9:55 बजे रवाना होती है लेकिन कहीं निर्माण होने की वजह से ट्रेन का समय बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन शनिवार और रविवार को रात 9:55 के बजाय रात 12:25 बजे रवाना होगी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने भी इसकी पुष्टि की है।
