Kashipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शिनाख्त शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के मानपुर में एक खेत के किनारे झाड़ियों में राहगीरों ने एक शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना उन्होंने मानपुर ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
प्रतापपुर चौकी प्रभारी कपिल कंबोज ने बताया कि मानपुर में झाड़ियों के किनारे एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। बताया कि शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़ें- Rudrapur News: फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाने वालों पर होगी एफआईआर, CDPO को कार्रवाई के निर्देश, जानें मामला
