Kanpur Dehat News : घर की छत पर मिला युवक का शव, गले व पीठ में चोट के निशान, परिजन बोले- हत्या की गई
कानपुर देहात में घर की छत पर मिला युवक का शव।
कानपुर देहात के सरवनखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितयों में घर की छत पर युवक का शव मिला। परिजनों ने गले व पीठ में चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कानपुर देहात, अमृत विचार। भागीरथपुर गांव स्थित घर की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने छानबीन करते हुए साक्ष्य संकलित किए हैं।
गजनेर थाना क्षेत्र की चैकी पामा के अंतर्गत भागीरथपुर गांव निवासी संजय पासवान (35) का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत पर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई राजू पासवान ने बताया कि वह कानपुर में निवास करते हैं। गांव के घर में मां, संजय की पत्नी शशि, उसकी दो पुत्री व एक पुत्र रहते थे।
तक की पत्नी शशि ने पुलिस को बताया कि संजय गुरुवार की रात खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। शुक्रवार की सुबह जब वह जागने पहुंची तो मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना पर सीओ प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। उन्होंने फोरेंसिंक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। सीओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
मृतक के गले व पीट में चोट के निशान
भागीरथपुर गांव में घर की छत पर संदिग्ध हालात में युवक की मौत को लेकर परिजनों व लोगों में तरह-तरह की चर्चा रही। मृतक की मां रामश्री ने बताया कि बहू के एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। वह अक्सर घर आता-जाता रहता था। बेटे ने इसको लेकर कई बार विरोध भी किया था। जिसके चलते उसकी हत्या की गई है। वहीं मृतक के गले व पीठ पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।
