प्रयागराज : शुआट्स के निदेशक आरबी लाल सहित आठ आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज
प्रयागराज, अमृत विचार। शुआट्स के कुलपति आरबी लाल सहित 8 आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी जिला न्यायालय ने खारिज कर दी है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ नैनी थाने में धोखाधड़ी तथा दस्तावेजों की कूट रचना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार राय ने कहा कि मौजूदा प्रकरण बहुत ही गंभीर है।
आरोपियों का एक लंबा आपराधिक इतिहास प्रस्तुत किया गया है। मामले की विवेचना अभी चल रही है। जब इस न्यायालय द्वारा अन्य सह-अभियुक्तों की नियमित जमानत अर्जी भी खारिज कर दी गई है तो ऐसी स्थिति में मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार किए जाने का कोई ठोस आधार नहीं मिलता है। अतः सभी आरोपियों की जमानत अर्जी निरस्त की जाती है।
यह भी पढ़ें : प्रयागराज : हाईकोर्ट ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश
