Ramnagar News: बाघ का वीडियो वायरल करना जिप्सी चालक को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। बीते दिनों सीतावनी मार्ग पर बाघ को परेशान करने तथा उसका वीडियो बनाकर वायरल करना एक जिप्सी चालक को भारी पड़ गया। वन विभाग ने उसे हिरासत में तो लिया ही साथ ही उस पर मुकदमा कायम कर उसे न्यायिक हिरासत में ले लिया है। 

बता दें कि बीती 26 अप्रैल को रामनगर-सीतावनी पर्यटन जोन में प्रातः काल एक जिप्सी चालक आफताब आलम निवासी रामनगर द्वारा पर्यटकों को भ्रमण कराने के दौरान टेढ़ा सीताबनी मोटर मार्ग पर जनरिया नाले के समीप एक बाघ को परेशान किये जाने का मामला वन विभाग के संज्ञान में आया था। इस पर बाघ द्वारा जिप्सी पर हमला करने का प्रयास किया गया। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी गई थी। 

प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि जिप्सी चालक के कृत्य को संज्ञान में लेते हुए विभाग द्वारा जिप्सी चालक के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया गया है। वन विभाग द्वारा जिप्सी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के लिये गठित टीम में डिपो अधिकारी किशोर गोस्वामी, प्रभारी सुरक्षा दल कैलाश चंद तिवारी, वन दरोगा वीरेंद्र प्रसाद पांडे, सुंदर सिंह, दिनेश जोशी, राजेंद्र सिंह तरियाल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Gadarpur News: धारदार हथियारों से प्रधान के बेटे पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार