बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे के निकट अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुरवा गांव के पास से शनिवार सुबह एक युवक जा रहा था। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर गांव के निकट जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

काफी देर तक युवक मौके पर पड़ा रहा। आसपास के लोगों ने सूचना थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह चौकी इंचार्ज मिही पुरवा को मौके पर भेजा। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान करवाई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: एचटी लाइन की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत, झुलसा युवक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात