अयोध्या: झारखंड, बिहार और बंगाल के युवक कर रहे थे मोबाइल चोरी, तीन गिरफ्तार व 13 मोबाइल बरामद
अयोध्या, अमृत विचार। देश के झारखंड, बिहार और बंगाल प्रान्त निवासी युवक जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल चोरी की वारदात कर रहे थे। मोबाइल चोरी के मामले में सटीक इनपुट मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 13 मोबाइल बरामद किया है। पुलिस बरामद मोबाइल के मालिकों की शिनाख्त में जुट गई है।
शनिवार को नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि नवीनमण्डी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश यादव व हवाईपट्टी चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह की पुलिस टीम ने नवीन मंडी के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 13 मोबाइल बरामद किया है।
पूछताछ में इन्होने अपना नाम-पता शिवा महतो निवासी तीन पहाड़ बाऊपुर थाना तीन पहाड़ जिला साहेबगंज झारखण्ड, विशाल कुमार रावत निवासी मनी अड्डा थाना जमुई बिहार और आकाश नोनीया निवासी भाटापाड़ा थाना जमुडिया जिला वर्दमान पश्चिम बंगाल बताया है।
तीनों बरामद मोबाइल का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके तो पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की , तो युवकों ने इनको अलग-अलग स्थानों से चोरी करने की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ बरामदगी की धारा में नामजद केस दर्ज करवा चालान किया गया है और मोबाइल के स्वामियों की शिनाख्त कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या : मजदूरी करने वाले युवक का शव फंदे से लटका मिला
