बाजपुर: तीन तलाक दे घर से निकालने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। स्थानीय एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 2014 में अमरोहा उत्तर-प्रदेश निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीतिरिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति मारपीट करता है तथा जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाता है। पति के अन्य किसी महिला से भी अवैध संबंध हैं।

अन्य ससुराली भी उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। उसके तीन बच्चे हैं और इनके साथ भी मारपीट की जाती है। पीड़िता का आरोप है कि अब उसके पति ने तीन तलाक दे दिया है तथा मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। वह किसी तरह अपने मायके पहुंच पाई। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था, अलबत्ता पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

संबंधित समाचार