झांसी : असद और अशरफ के एनकाउंटर स्थल पर पहुंचे पूर्व IPS, जताई फेक एनकाउंटर की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, झांसी । पूर्व आईपीएस ( अमिताभ ठाकुर ) ने शनिवार दोपहर को असद अहमद के एनकाउंटर स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना स्थल से कुछ तथ्य जुटाए हैं। उन्होंने परीछा थर्मल पावर के आसपास के इलाके का भी जायजा किया था, बता दें जिस स्थान पर असद को गोली लगी थी और वो गिरा था, उस स्थान पर वह करीब आधे घंटे तक मौजूद रहे। आश्चर्य की बात तो ये है कि उस स्थान पर अमिताभ ठाकुर खुद लेट गए।

उनका कहना है कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि एनकाउंटर फेक है, लेकिन तथ्य जो इशारा कर रहे हैं उससे फेक एनकाउंटर की आशंका है। असद को गोली लगने के बाद जिस जगह पर गिरना बताया गया। वहां आसपास पत्थर हैं, ऐसे में असद को चोट आनी चाहिए थी। लेकिन उसके सर में कोई चोट नहीं थी। इसी तरह एसटीएफ डिप्टी एसपी नावेंदु कुमार की दर्ज कराई एफआईआर और मौके की परिस्थितियों में काफी विरोधाभास है। इस मामले की बारीकी से जांच करने की जरूरत है। उनका कहना है कि वह जांच कर रहे न्यायिक सदस्यों से भी मुलाकात करके इन तथ्यों की ओर ध्यान दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : 23 मामलों में आरोपी जिलाबदर पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

संबंधित समाचार