Bajpur News: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर डीलर, एसडीएम को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का मासिक लाभांश उपलब्ध करवाने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। 

डीलरों ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसील में नायब नाजिर मो.उमर को ज्ञापन सौंपते हुए एक मई से मांगों के समर्थन में खाद्यान्न वितरण कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

शनिवार को काफी संख्या में ऑल इंडिया फेयर शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तराखंड के अंतर्गत संचालित सस्ता गल्ला यूनियन बाजपुर से जुड़े डीलर एकत्रित हुए। 

उनका कहना है कि जनवरी 2023 से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का मासिक कमीशन नहीं दिया जा रहा है, जबकि इसको लेकर 19 जनवरी 2023 को प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्य से हुई सस्ता गल्ला विक्रेताओं की वार्ता में भुगतान करवाए जाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन, अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। 

ज्ञापन में जनवरी 2023 से अब तक का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का मासिक लाभांश दिलवाने, पीएमजीएकेवाइ का पिछले सात माह का पूर्ण लाभांश व कमीशन का भुगतान करने तथा अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को कमीशन के अतिरिक्त मानदेय देने की मांग की गई है।

इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष अजय कालरा, मदन मोहन आजाद, अंकुर गोयल, तौफीक अहमद, राजा खां, शकूर अहमद, बलविंदर सिंह, कफिल अहमद, रिहान अली, रमेश शर्मा, भगवान सिंह, रोहित चोपड़ा, हरभगवान, अकरम आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Haldwani News: एक मई को ट्रेड यूनियन एक्टू आयोजित करेगा कार्यक्रम


 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज