मुरादाबाद : महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में निकाला रोड शो, मतदाताओं से मांगे वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पार्टी के महापौर पद प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने निकाला मध्य नगर मंडल में रोड शो 

भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल रोड शो करते हुए साथ में मंत्री जितिन प्रसाद नगर विधायक रितेश गुप्ता

मुरादाबाद,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से मध्य नगर मंडल में महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में रोड शो निकाला गया। इसमें मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी और प्रदेश सरकार में लोकनिर्माण विभाग के मंत्री जतिन प्रसाद रहे। उन्होंने महापौर पद प्रत्याशी विनोद अग्रवाल और पार्षद प्रत्याशियों के लिए नगर विधायक रितेश गुप्ता आदि के साथ रोड शो में शामिल होकर जनता से समर्थन और मतदाताओं से वोट देकर बड़े अंतर से जिताने की अपील की। 

रोड शो राजकीय इंटर कॉलेज से तंबाकू मोहल्ला, पान दरीबा, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल,   कोतवाली, बाजार गंज, गुरहट्टी, ताड़ीखाना चौक, गुलजारी मल  धर्मशाला, बुध बाजार चौक होते हुए इंपीरियल चौराहे पर समाप्त हुआ। इसका नेतृत्व मध्य नगर मंडल अध्यक्ष प्रतीक मित्तल एवं पार्षद प्रत्याशी विशाल सिंह, पंकज यादव, अल्फरहत फरान  अंसारी, मोहम्मद राशिद, डा. गौरव श्रीवास्तव, मोहित अग्रवाल, नसीम जहां, देश रतन कत्याल, अनीस अहमद ने किया। 

रोड शो  में जगह जगह प्रभारी मंत्री जतिन प्रसाद, महापौर पद प्रत्याशी विनोद अग्रवाल नगर विधायक रितेश गुप्ता एवं पार्षदों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। नरेंद्र मोदी जिंदाबाद योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद विनोद अग्रवाल जिंदाबाद के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए।  रोड शो में नगर विधायक रितेश गुप्ता,  प्रिया अग्रवाल, अल्पना रितेश गुप्ता, श्याम बिहारी शर्मा, नत्थू राम कश्यप, कमल गुलाटी दिनेश शीर्षवाल, राजेश रस्तोगी, अंकुर अग्रवाल, मनोज गुप्ता,  दीपक गोयल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता सोनू शर्मा अंजू लोचब, मदालसा शर्मा, शशि किरण, सुनीता शर्मा, विनीता मेहरोत्रा, हरीश जाटव, शम्मी भटनागर, नवदीप टंडन, विशाल त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता