बरेली: मेयर और पार्षदों के लिए अलग-अलग ईवीएम का होगा इस्तेमाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एडीएम की मौजूदगी में ईवीएम का हुआ रेंडमाइजेशन, मेयर, पार्षदों पद के चुनाव के लिए बनी ईवीएम की सूची

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव को लेकर एनआईसी में रविवार की दोपहर ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान मेयर और पार्षद पद के लिए अलग-अलग ईवीएम की सूची भी तैयार कराई गई।

एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, अतिरिक्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी नहने राम समेत कई आरओ, एआरओ, प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी अंजनी प्रताप सिंह की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन कराया गया।

अतिरिक्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस दौरान यह भी तय किया गया किस ईवीएम से मेयर पद का और किस ईवीएम से पार्षदों का चुनाव होगा। इसकी सूची भी तैयार कर ली गई है। एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में मतदान को पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। इसमें कोई चूक न हो। रेंडमाइजेशन के दौरान कई दलों के प्रत्याशी, उनके चुनावी एजेंट आदि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: झमाझम बारिश से मौसम हुआ ठंडा, सात डिग्री गिरा तापमान

संबंधित समाचार