Bareilly: सेशन कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
बरेली अमृत विचार। उच्च न्यायालय से जारी अधिसूचना के पालन में जिला जज विनोद कुमार ने सेशन कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
जिला न्यायालय में एडीजे अब्दुल कयूम को अब अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट-3, अजय कुमार शाही को एडीजे-4/स्पेशल जज ईसी एक्ट, गोंडा में फैमिली कोर्ट जज रहीं अफशान को एडीजे-5, सोनभद्र से आए कुमार मयंक को एडीजे-7, एटा से आए कुमार गौरव को एडीजे-8, आगरा से ट्रांसफर होकर आए ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को एडीजे-14 नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: एलायंस बिल्डर्स के रमनदीप और सहयोगियों की 89.44 करोड़ की संपत्ति जब्त
