अयोध्या : संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, घर गृहस्थी का सामान राख 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। तारून थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर एक किसान की घर गृहस्थी के सामान राख हो गये। आग उस समय लगी जब किसान और परिवार खेत में काम करने गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तब तक सब जल गया था। 

तारुन थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत बेलगरा मजरे कनपुरिया में घनश्याम निषाद ने छप्पर का घर बना रखा है। रविवार देर शाम अचानक उसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि सरिया को भी अपनी आगोश में ले लिया। जिससे घर सहित सरिया पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सरिया में बंधी तीन भैंसों को किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। पीआरबी की टीम व गांववासियों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर बिस्तर, अनाज, कपड़ा आदि सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल गुलशन भारती ने बताया क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हरदोई : अनुराग मिश्रा सहित चार लोगों को भाजपा ने निकाला

संबंधित समाचार