Rudrapur News: गोमांस की तस्करी पर रोक लगाने को लेकर गोरक्षा दल ने उठाई आवाज, एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। गोमांस की तस्करी के खिलाफ गो रक्षा दल ने मुखर हो गया है। इसको लेकर दल के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी को एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही गोमांस की तस्करी पर अंकुश लगाने की मांग की।  

सोमवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल को सौंपे ज्ञापन में गो रक्षा दल अध्यक्ष विराट कुमार आर्य ने बताया कि किच्छा क्षेत्र में खुले फ्रोजन प्लांट में भैंस के नाम पर गोकशी हो रही है। उन्होंने इसे जल्द से जल्द सीज करने की मांग की। इसके अलावा उत्तराखंड की सीमा से गोमांस की तस्करी दूसरे राज्यों को रही है। यहां से गो मांस लेकर गये वाहन उत्तर प्रदेश में पकड़े गये हैं जो कहीं न कहीं जनपद की पुलिस एवं गो वंश संरक्षण स्क्वायड की नाकामी को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा कि राज्य में गो वंश संरक्षण अधिनियम प्रभावी है। बावजूद तस्करी जारी है। उन्होंने इस मामले की जांच कर दोषियों एवं गोमांस तस्करों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने इस मामले में जांच कर सख्ती से कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इस अवसर पर अतुल शर्मा, रवि, चंद्रपाल मौर्य, अभिषेक, विक्की, राजेन्द्र प्रसाद, नरेश कुमार, सन्नी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Haldwani News: नेता प्रतिपक्ष ने मनरेगा को आवंटित बजट में कटौती पर उठाये सवाल, बोले- सिर्फ 30 दिन मिलेगा रोजगार

संबंधित समाचार