रुद्रपुर: मारपीट के आरोप में दो पक्षों ने पुलिस को सौंपी तहरीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। खेड़ा निवासी आदेश रस्तोगी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी भूत बंगला में उसकी सर्राफ की दुकान है। कुछ समय पहले पड़ोस में रहने वाले दो भाई 2000 रुपये में अपने जेवर गिरवी रख गए थे।

दो माह बाद वह 1500 रुपये देकर जेवर वापस ले गए। दोनों ने बकाया 500 रुपये एक सप्ताह में देने की बात कही। रविवार को समय सीमा पूरी होने पर उसने पैसे मांगे तो दोनों भाई गाली गलौज करने लगे।

आरोप है कि सोमवार सुबह दोनों भाई डंडे लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी। उधर भूत बंगला निवासी पन्नालाल शर्मा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसके बेटों ने पड़ोस के सर्राफा व्यवसाई के पास तीन दिन पहले 200 रुपये में चांदी की चैन गिरवी रखी थी।

सोमवार को जब उनका बेटा चैन वापस मांगने गया तो सर्राफा कारोबारी ने उससे गाली गलौज कर दी। आरोप है कि उनके बेटे पर उसने हथौड़ी से भी वार किया। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि दोनों शिकायती पत्रों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार