Haldwani News: हादसे में मौत के बाद ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले माह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी तहरीर में नकुलिया सितारगंज ऊधमसिंहनगर निवासी खीमानंद भट्ट पुत्र स्व.अम्बादत्त भट्ट ने कहा, बीती 19 अप्रैल को उनका बेटा दीपू भट्ट (32) सितारगंज से रामनगर जा रहा था।
कमलुवागांजा चौराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 87 टी 2080 ने ओवरटेक करते वक्त उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद खीमानंद को उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक व ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Haldwani News: साढ़े 4 साल बाद गैंगस्टर एक्ट का आरोपी बाइज्जत बरी, जानें पूरा मामला
