काशीपुर: राशन डीलर ने प्रधानपति पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ग्राम प्रधानपति पर अवैध रूप से गेहूं-चावल मांगे जाने का आरोप लगाकर एक राशन डीलर ने दुकान संचालित करने में असमर्थता जताई है। क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी को पत्र देकर राशन डीलर ने दुकान कहीं और संबद्ध करने की मांग भी की। 

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता ने क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी को पत्र देकर कहा कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की दुकान जो उसकी दुकान से संबद्ध है, वह उसे चलाने में असमर्थ है क्योंकि ग्राम प्रधानपति उससे एक-एक कुन्तल गेहूं-चावल मांगता है, जो वह उसे नहीं दे सकता।

उत्पीड़न अब बर्दाश्त से बाहर है। पीड़ित ने निवेदन किया कि उनकी दुकान का राशन उसकी दुकान से हटाकर किसी अन्य दुकान पर संबद्ध कर दें। प्रधानपति द्वारा किये जाने वाले उत्पीड़न से पीड़ित ने बचाने की अपील भी की। उधर खाद्य पूर्ति निरीक्षक आशुतोष भट्ट ने बताया कि वह अभी अवकाश पर हैं। मामला संज्ञान में आया है। ड्यूटी पर आने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी। 

 

 

संबंधित समाचार