बाजपुर: परिवार से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। अनुसूचित जाति के परिवार पर अत्याचार व मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा फर्जी मुकदमे को निरस्त करवाने की मांग को लेकर लोगों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। 

मंगलवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उत्तराखंड दलित समाज सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि की अगुवाई में समाज के लोग एकत्रित होकर एसडीएम कोर्ट पहुंचे, जहां एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

उनका कहना था कि ग्राम बन्नाखेड़ा में 28 अप्रैल को दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति के लालाराम पुत्र कल्लू सिंह व उनकी पत्नी अनीता देवी के साथ बेरहमी से मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया, जिसमें लालाराम के बेटे अर्जुन की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया था, लेकिन अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उल्टा पीड़ित पक्ष के विरुद्ध झूठा मामला दर्ज करवा दिया। ज्ञापन में आरोपियों को गिरफ्तार कर फर्जी मुकदमा निरस्त करवाने की मांग की गई। इस मौके पर रमेश, अजय, अर्जुन, समरपाल, सेवाराम, रेखा, पूजा, लीलावती, छोटी, दानवती, वीरो, बबली, ममता, पार्वती, विमला, राजवती, स्वेता, गीता, सूरजपाल, राम सिंह आदि मौजूद थे।

 

संबंधित समाचार