हल्द्वानी: कायस्थ समाज शहर में लगाएगा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की मासिक बैठक जज फार्म में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष मोली भटनागर ने की। 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मौली भटनागर ने कहा, जब से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नैनीताल का गठन हुआ है उसके बाद लगातार कायस्थ महासभा का कुनबा बढ़ रहा है। सभी लोग किसी ना किसी तरह से अपनी भागीदारी करते दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं जिला महासचिव पंकज सक्सेना ने कहा, चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा के लिए जल्द ही नगर निगम से स्थान के लिए आवेदन किया जाएगा।

उम्मीद है कि जल्दी नगर निगम से एक स्थान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को भगवान चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा के लिए मिल जाएगा। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने अपनी बातें रखीं और सभी ने एकजुटता का संकल्प लिया। 
 

इस दौरान महासचिव पंकज सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोली भटनागर, नगर इकाई पुरुष के नगर अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, नगर सचिव रविंदर सक्सेना, नगर संगठन मंत्री अंकित सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष शिव सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनिल माथुर, महिला नगर अध्यक्ष संध्या सक्सेना, उपाध्यक्ष सविता सक्सेना, रामा माथुर, निशा सक्सेना, रेनू श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, मोनिका सक्सेना आदि थे।

संबंधित समाचार