बहराइच: घर में सो रहे बड़े भाई पर किया डंडे से घातक वार, हुई मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के नयापुरवा गांव निवासी छोटे भाई ने घर में सो रहे बड़े भाई के सिर पर मोटे डंडे से वार कर दिया। परिवार के लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी सुजीत कुमार (38) पुत्र राज कुमार बुढ़वार को घर में सो रहा था। चारपाई पर सोते समय छोटे भाई रंजीत ने सुजीत के सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सुजीत कि रास्ते में ही मौत हो गई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अंकित त्रिपाठी ने बताया कि युवक मृत हालत में जिला अस्पताल आया था। डॉक्टरों के सूचना पर कोतवाली नगर की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि भाई ने बड़े भाई के सिर पर वार किया है, जिससे मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार के लोग जिला मुख्यालय पर है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर मृतक की बहन मधु का कहना है कि भाई की दिमागी हालत ठीक नहीं है, जिसके चलते उसने हमला किया है।


ये भी पढ़ें -  अमेठी: ई रिक्शा पलटा, महिला गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार