देहरादून: UKSSSC Notification - 184 अभ्यर्थियों को आगामी तीनों भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका नहीं
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने चार भर्तियों में पेपर लीक करने वाले जिन 184 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उन्हें आगामी तीनों भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 10 अप्रैल को 184 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी, जिन्हें पेपर लीक का आरोपी बताया गया था। इन सभी को आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि नोटिस का जवाब आने के बाद उन्हें आयोग अपनी सभी परीक्षाओं से वंचित रखेगा।
आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इन परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपियों को शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। उनके लिए परीक्षा कक्ष के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।
- भर्ती का नाम पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थी
स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021-115
वन दरोगा परीक्षा 2021-20
सचिवालय रक्षक परीक्षा 2021-14
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी 2016-35
इस दिन होगी परीक्षा
सचिवालय सुरक्षा रक्षक भर्ती 21 मई 2023
वन दरोगा भर्ती 11 जून 2023
स्नातक स्तरीय परीक्षा 09 जुलाई 2023
