Etawah में केशव मौर्य ने विपक्ष पर किया प्रहार, बोले- साइकिल हो गई पंचर, बसपा की बातों से भ्रमित नहीं होगी जनता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर प्रहार किया।

इटावा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कमल का फूल खिलेगा। बसपा की बातों से जनता भ्रमित नहीं होगी।

इटावा, अमृत विचार। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा पर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि साइकिल पंचर हो गई और निकाय चुनाव में एक बार फिर कमल का फूल खिलेगा। जनता भाजपा के साथ है। यहां जेपी गार्डन में नगर पालिका प्रत्याशी कुसुम दुबे के समर्थन में आयोजित  जनसभा  में उन्होंने कहा कि सपा और बसपा  के भ्रमजाल में अब जनता आने वाली नहीं है। 2019 में बुआ भतीजे मिलकर चुनाव लड़े थे उसके बाद ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी विजय पताका फहराएगी।

निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा में डिप्टी सीएम ने कहा कि कभी इटावा अपराध और गुंडागर्दी का गढ़ था। एक परिवार की इच्छा के विरुद्ध कोई मतदान नहीं कर सकता था। लेकिन अब ऐसी बात नहीं है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में अब जनता को वोट डालने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि विपक्षी तभी जीत पाते हैं जब भी बूथों  पर कब्जा कर लेते हैं, लेकिन अब भाजपा सरकार में कोई भी बूथ पर कब्जा नहीं कर पाएगा। 11 मई को होने वाले चुनाव में कमल खिलेगा। 

उन्होंने कहा कि इटावा की जनता ने लगातार सपा को नकार कर कमल खिलाया है और निकाय चुनाव में भी जनता कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं अब ट्रिपल इंजन सरकार की जरूरत है ताकि शहरों में भी विकास हो सके। निकाय चुनाव में प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी, जनता ने इसके लिए मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि 11 मई को विकास और सुशासन के नाम पर कमल का फूल खिलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे और कोई भी बूथों पर कब्जा नहीं कर पाएगा। इससे पहले नगर पालिका इटावा से भाजपा प्रत्याशी कुसुम दुबे भरथना से मनीषी गुप्ता जसवंतनगर से जयशिव बाल्मीकि तथा अन्य प्रत्याशियों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि सात दिन का समय बचा है कार्यकर्ता जुट जाएं और सात दिन में कमल का फूल खिलाएं। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा भाजपा प्रत्याशियों की विजय के लिए जी जान लगा देंगे। सभी निकायों में भाजपा चुनाव जीतेगी और कमल का फूल खिलेगा।

पूर्व सांसद और पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में इटावा में गुंडागर्दी होती रही है और लोग असुरक्षित महसूस करते थे। अब ऐसा नहीं होसकता। संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। 

_Etawah News

वर्ष 2012 से 2017 की कामकाज की होगी जांच

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें पता चला है कि वर्ष 2012 से 2017 तक इटावा नगर पालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। उस समय प्रदेश में सपा की सरकार की और इटावा नगर पालिका पर भी सपा का कब्जा था। ऐसी में सैंया भए कोतवाल अब डर काहे का कहावत को चरितार्थ करते हुए भ्रष्टाचार किया गया। अब इस पूरे भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

जिन्हें टिकट नहीं मिला उनका रखा जाएगा ख्याल 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक पद के लिए कई लोग टिकट मांगते हैं। किसी एक को ही टिकट मिलता है लेकिन भाजपा में टिकट मिलने के बाद सभी लोग कमल का फूल खिलाने के लिए जाते हैं उन्होंने कहा कि जिला संगठन इस बात का ध्यान रखें कि जो लोग टिकट मांग रही थे और टिकट ना मिलने पर भी पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे ऐसे लोगों को पार्टी ऐसे लोगों का उज्जवल भविष्य बनाने की जिम्मेदारी पार्टी की होगी। इसके विपरीत जो चुनाव में गड़बड़ी करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 

13 मई के बाद मनाएंगे विजयोत्सव 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में जीत हासिल करेगी और 13 मई के बाद इटावा आकर विजय उत्सव मनाएंगे। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशियों को आज ही जीत की माला भी पहना दी और बधाई भी दे दी। उन्होंने दोनों नगर अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर तथा सुशांत दीक्षित को भी माला पहनाई। 

यह लोग रहे मौजूद 

जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, जिला संगठन प्रभारी सतपाल सिंह, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता प्रशांत राव चौबे, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार चौधरी, अंशुल दुबे, अजय धाकरे, कल्लू जैन, विश्व हिंदू परिषद के नेता श्री कृष्ण वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव प्रताप राजपूत, किशन मुरारी गुप्ता, बिरला शाक्य, अरविंद दीक्षित, शिव किशोर, रोहित शाक्य नगर अध्यक्ष प्रशांत दीक्षित तथा अनुग्रह सेंगर, भरथना की प्रत्याशी मनीषी गुप्ता जसवंत नगर के प्रत्याशी जय शिव बाल्मीकि।
 

संबंधित समाचार