देहरादून: कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी फाइनल स्टैंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए बैठक में कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी है ।

यहां लगी मुहर -  
सिलका सेंड की रॉयल्टी क़ो अन्य राज्यों की तरह की गई
बाजपुर में गन्ना चीनी मिल में 29 करोड़ का लोन लेकर डिस्टलरी लगाई जाएगी, कोषागार की नियमावली में संशोधन
सिलिका सेंड के रॉयल्टी को घटाया गया पहले 300 रुपए थी, जिसे अब 100 रुपए प्रति टन किया गया
बाजपुर चीनी मील के आधुनिकरण के लिए विभाग लोन लेगा जिसके लिए सरकार गारंटी देगी कोषागार की नियमावली में किया गया संशोधन
पशुपालन विभाग के डॉक्टरों को अब 20 फ़ीसदी एनपीए का लाभ मिल पाएगा
पिरूल एकत्र करने वाले को 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से पैसा दिया जाता था, लिहाजा सरकार ने इसे बढ़ाकर 3 रुपए प्रति किलो कर दिया है
पर्यटन विभाग में चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन का गठन किया गया जिसके लिए 11 पद सृजित किये गये हैं, ये सगंठन चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे
पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सकों क़ो 20 प्रतिशत NPA देने का फैसला
फारेस्ट में आग लगने के मामले में पिरुल से पेलेट बनाने क़ो लेकर पिरुल इकठा करने वालों क़ो 3 रूपए दिया जाएगा
चारा नीति को लेकर कैबिनेट ने नई उत्तराखंड चारा नीति को दी मंजूरी अगले पांच साल तक करेगी काम उत्तराखंड मुख्यमंत्री पशुधन मिशन योजना के तहत 125 वेटनरी हॉस्पिटल बनेंगे  इस मिशन में घोड़ा खच्चर को भी किया गया शामिल। संयुक्त प्रांतीय रक्षक दल को संशोधन के लिए कैबिनेट ने अध्यादेश को दी मंजूरी। नियोजन विभाग में भारत सरकार की तर्ज पर नीति बनाये जाने का निर्णय लिया।

संबंधित समाचार