अल्मोड़ा: पूर्व सीएम रावत अल्मोड़ा में चौबीस घंटे का रखेंगे उपवास
अल्मोड़ा, अमृत विचार। प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत गरूड़ाबांज में स्वीकृत मुंशी हरिप्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन और प्रशिक्षण संस्थान की उपेक्षा को लेकर छह मई को जिला मुख्यालय पर उपवास पर बैठेंगे।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बताया कि रावत छह मई को सुबह ग्यारह बजे से जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में चौघानपाटा स्थित कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में चौबीस घंटे के उपवास पर बैठेंगे।
कुंजवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्व में चार मई को प्रस्तावित था। लेकिन खराब मौसम को देखते हुए अब इस कार्यक्रम की तिथि में संशोधन कर इसे छह मई किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
