आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में पीलीभीत को पहली रैंक
फोटो- डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार।
पीलीभीत, अमृत विचार। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों के निस्तारण में पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार उत्तर प्रदेश में अव्वल हैं।
शासन स्तर से जारी अप्रैल माह की रैंकिंग में यूपी के सभी 75 जिलों में पीलीभीत प्रथम स्थान पर है। जबकि संभल द्वितीय, कासगंज तृतीय, बुलंदशहर चतुर्थ, रामपुर पांचवी, हापुड़ छठे, अमरोहा सातवें, उन्नाव आठवें, शाहजहांपुर नवमें तथा प्रतापगढ़ दसवें स्थान पर आया है। जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शासन स्तर से निगरानी की जाती है।
यह भी पढ़ें- Pilibhit: पूर्व मंत्री ने छोड़ी साइकिल की सवारी, पकड़ा कमल का साथ...जिलाध्यक्ष बोले- सत्तालोभी हैं हेमराज
