गोंडा : सीमा सुरक्षा बल व पीएसी के जवान संभालेंगे सुरक्षा का मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

10 सीओ, 40 इंस्पेक्टर व 600 उपनिरीक्षक रहेंगे मुस्तैद

गोंडा, अमृत विचार। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमे ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है निकाय चुनाव के दिन सीमा सुरक्षा बल और पीएसी के जवान सुरक्षा का मोर्चा संभालेंगे। 10 सीओ, 40 इंस्पेक्टर व 600 उपनिरीक्षक भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे‌। इ‌सके अलावा 323 पुरुष और 228 महिला कॉन्स्टेबल सनेत 650 होमगार्ड्स के जवानों की भी निकाय चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है।

निकाय चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को जिले के 10 निकायों में होने वाले चुनाव के लिए चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को 13 जून और 37 सेक्टर में बांटा गया है प्रत्येक जोन और सेक्टर में  मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जिले के 114 मतदान केंद्रों के 323 पोलिंग बूथों को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और संवेदनशील प्लस की श्रेणी में बांटा गया है।

मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। चुनाव के दौरान 10 पुलिस उपाधीक्षक, 40  इंस्पेक्टर व 600  उपनिरीक्षक तैनात किए गए हैं। 323 पुरुष व 228 महिला कांस्टेबल समेत 650 होमगार्ड्स की भी ड्यूटी लगाई गई है‌। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल व पीएसी के जवान मतदान के दिन सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई गड़बड़ी करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : बस्ती : नाबालिगों से कराया चुनाव प्रचार तो सीडब्लूसी करेगी कार्रवाई

संबंधित समाचार