दिल्ली में हल्का कोहरा, मई के महीने में मौसम असामान्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह हल्का कोहरा दिखाई दिया जो मई के महीने में असामान्य है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में सामान्य रूप से मई का महीना सबसे गर्म होता है और इसमें औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस होता है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हवा में अत्यधिक नमी और दिन तथा रात के तापमान में काफी अंतर की वजह से कोहरे के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक हल्के कोहरे में दृश्यता 501 से 1000 मीटर होती है। सफदरजंग वेधशाला में बुधवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 20.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी थी और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 

ये भी पढे़ं- पहलवानों का विरोध प्रदर्शन: जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को किया गया तैनात

 

संबंधित समाचार