Nikay Chunav 2023 : रामपुर में दोपहर 1 बजे तक हुआ 27.36 प्रतिशत मतदान, डीएम ने टांडा क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया का लिया जायजा
रामपुर में सुबह 9 बजे तक सबसे कम 5.42 प्रतिशत पड़े वोट, पूर्वाह्न 11 बजे तक हुआ 18.57 प्रतिशत मतदान
रामपुर, अमृत विचार। दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत रफ्तार पकड़ता रहा। सुबह 9 बजे तक शहरी बाबू सोते रहे और जिले भर में सबसे कम 5.42 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि, केमरी के मतदाताओं में जोश-खरोश दिखा और सुबह 9 बजे तक 11.47 वोट डाल दिए। पूर्वाह्न 11 बजे तक जिले भर में 18.57 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जिले में दोपहर 1 बजे तक 27.36 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारे लग गईं। वोट डालने को लेकर महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में काफी उत्साह है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने टांडा क्षेत्र में स्थानीय निकाय चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया।

रामपुर में दोपहर 1 बजे तक हुआ 27.36 प्रतिशत मतदान
रामपुर। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जिले में दोपहर 1 बजे तक 27.36 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि, सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 7.19 प्रतिशत था और पूर्वाह्न 11 बजे तक बढ़कर 18.57 प्रतिशत पहुंचा और दोपहर 1 बजे तक 27.36 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। शांतपूर्ण माहौल में चुनाव प्रक्रिया चल रही है। दोपहर को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी डा. नंद किशोर कलाल और एएसपी डा. संसार सिंह ने राजकीय खुर्शीद इंटर कालेज पहुंचकर जायजा लिया।

- जनपद रामपुर में किस नगर पालिका में कितना प्रतिशत सुबह 1130 बजे तक हो चुका है मतदान
- रामपुर नगर पालिका 13.75%
- नगर पालिका स्वार 23.46%
- नगर पंचायत मसवासी 25. 19%
- नगर पंचायत नरपत नगर 21.68%
- नगर पालिका मिलक 23.43%
- नगर पालिका बिलासपुर 22.95%
- नगर पंचायत कैमरी 31.18%
- नगर पालिका टांडा 24.44%
- नगरपालिका दढ़ियाल 24.51%
- नगर पंचायत शाहबाद 20.57%
- नगर पंचायत सैफ़नी 19.54
- जिले का कुल 18.57%
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। कई जगह बूथों पर 7 बजने से पहले मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गई थीं। हालांक,शहरी बाबू सोते रहे और सुबह 9 बजे तक शहरी क्षेत्र में सबसे कम 5.42 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्वाह्न 11 बजे तक शहरी क्षेत्र में मतदान 13.75 प्रतिशत पहुंचा जबकि, सबसे अधिक मत प्रतिशत केमरी का 31.18 प्रतिशत रहा। इसके अलावा स्वार में 23.46 प्रतिशत, 25.19 प्रतिशत, नरपतनगर दूंदावाला में 21.68 प्रतिशत, मिलक में 23.43 प्रतिशत, बिलासपुर में 22.95 प्रतिशत, टांडा में 24.44 प्रतिशत, दढ़ियाल में 23.51 प्रतिशत, शाहबाद में 20.57 प्रतिशत, सैफनी में 19.54 प्रतिशत मतदान हुआ।

स्वार बूथ पर एजेंट को हिदायत देते एडीएम हेमराज सिंह ।
जिले भर में पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल 18.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। पूर्वाह्न करीब 11:40 बजे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने टांडा क्षेत्र में स्थानीय निकाय चुनाव का जायजा लिया। जबकि, एडीएम राजस्व एवं वित्त हेम सिंह ने स्वार क्षेत्र में निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ें : निकायों में भाजपा की जीत से बनेगी ट्रिपल इंजन सरकार: भूपेंद्र सिंह
