देहरादून: केदारनाथ मार्ग पर भैंरों गधेरे के पास टूटा ग्लेशियर मार्ग बंद, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। केदारनाथ धाम मार्ग पर विगत शाम भैंरों गधेरे एवं कुबेर ग्लेशियर पर ग्लेशियर टूटने के चलते मार्ग बंद हो गया था। इधर डीडीएमए, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवानों ने दोनों ग्लेशियरों से बर्फ हटाने का कार्य किया है जबकि कुबेर ग्लेशियर पर बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है।

हलांकि पैदल यात्रा कर रहे तीर्थ यात्रियों के मार्ग खोल दिया गया था  किन्तु  2 बजकर 25 मिनट पर भैरों ग्लेशियर पर दुबारा ग्लेशियर टूटने के कारण यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु पूर्णतः बंद हो गया है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम पैदल यात्रा कर रहे तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि यात्रा मार्ग पूरी तरह से सुचारू न होने तक केदारनाथ की यात्रा पर न जाएं जिस स्थान पर हैं उसी स्थान पर सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि जो यात्री हैली सेवा से दर्शन करना चाहते हैं वो हैली सेवा के माध्यम से केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकते हैं।

मार्ग में दोनों ग्लेशियर पर तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एन डी आर एफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवानों को निर्देश दिए कि अपनी सुरक्षा के साथ ही तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।

संबंधित समाचार